सोहावल-अयोध्या 25 मार्च (आरएनएस)। क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में चलने वाले स्मार्ट क्लास को मजबूत बनाने के लिए विद्यालयों को शासन ने इनवर्टर बैट्रा और स्टेबलाइजर खरीदने की सुविधा उपलब्ध कराई है। प्रति विद्यालय रू 38 हजार रुपये की धनराशि से खरीदा जाना है। वित्तीय वर्ष समाप्ति में अब मात्र 6 दिन शेष बचे हैं। इसके बाद यह धन राशि का खाता सीज हो हो जाएगा। सप्ताह भर से जनपद में चलने वाले शहर क्षेत्र में स्थापित कुछ निजी दुकानों से मिली भगत कर यह उपकरण विद्यालयों में स्थापित कराने की चर्चा परवान चढ़ रही है। विभाग की किरकिरी होने के साथ बेसिक शिक्षाधिकारी भी कुछ शिक्षा माफिया के निशाने पर हैं। खण्ड शिक्षा क्षेत्र सोहावल के चयनित विद्यालयों में प्राथमिक विद्यालय सौरी, डेरामूसी पूर्व माध्यमिक कलाफरपुर अरकुना, देवराकोट, मंगलसी, कंपोजिट विद्यालय करेरू,रामपुर ग्रांट, इब्राहिमपुर कंदई, मीरपुर कांटा, शेखपुरजाफर, खिरौनी, सुचितागंज, सोखावां ,अर्थर, बैदरापुर, कटरौली, ढेमवा, बड़ागांव, मोहम्मदपुर, रामनगर धौराहरा, सीवार, कस्तूरबा गांधी विद्यालय अरकुना शामिल है। बुधवार को इस बाबत पूछे जाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल चंद सरोज ने बताया कि शासन से मिले निर्देशों के क्रम में ही स्मार्ट क्लास वाले चयनित विद्यालयों में तय शुदा मानक के अनुरूप इनवर्टर बैट्रा आदि उपकरण खरीदे जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी विद्यालय के प्रबंध समिति की ही है। खरीद कर स्थापित करने का काम करेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

