-मां की पुण्यतिथि पर समाजसेवी आलोक का सेवा कार्य
अयोध्या 25 मार्च (आरएनएस)। समाजसेवी आलोक श्रीवास्तव ने अपनी मां की 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सेवा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने पिता हरिनाम प्रसाद श्रीवास्तव एवं मनोचिकित्सक डॉक्टर आकांक्षा श्रीवास्तव के साथ श्री राम अवध अंध ज्ञान विद्यालय पहुंचकर दृष्टिबाधित छात्रों को भोजन कराया।
कार्यक्रम के दौरान आलोक श्रीवास्तव ने छात्रों के साथ समय बिताया और उनकी आवश्यकताओं को समझने का प्रयास किया। साथ ही विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस मौके पर आलोक श्रीवास्तव ने बड़ा संकल्प लेते हुए पांच जरूरतमंद कन्याओं के विवाह का जिम्मा उठाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने तीन बच्चों की शिक्षा को ग्रेजुएशन तक जारी रखने का संकल्प भी लिया। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की मदद करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है और वे आगे भी इस तरह के सेवा कार्य करते रहेंगे। डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। विद्यालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्रों का मनोबल बढ़ता है। अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

