Óकहा-प्रदेश को आबकारी से 58 हजार करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व मिलने का अनुमान
अयोध्या 25 मार्च (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल बुधवार को रामनगरी अयोध्या पहुँचे यहां उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद सर्किट हाउस पहुंचे जहाँ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सिंह बिन्नू के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उनके अयोध्या दौरे का मुख्य उद्देश्य रामलला के दर्शन के साथ-साथ विभागीय बैठकें और कुछ निजी कार्य भी हैं। मंत्री अग्रवाल ने प्रदेश में शराब दुकानों के नवीनीकरण (रिनीवल) की प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब लॉटरी प्रक्रिया चल रही है, जो 10 अप्रैल तक पूरी हो जाएगी। लगभग 95 प्रतिशत दुकानों का विस्थापन हो चुका है, और बाकी बची दुकानें अगली लॉटरी में पूरी हो जाएंगी। उन्होंने मार्च 2026 तक प्रदेश को आबकारी से 58 हजार करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व मिलने का अनुमान भी व्यक्त किया। अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि राम मंदिर क्षेत्र और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर शराबबंदी पहले की तरह ही लागू है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि उपयुक्त स्थानों पर शराब की दुकानों को मॉडल शॉप में बदला जाएगा और अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

