नईदिल्ली,26 मार्च। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने नवदीप सैनी को अपने साथ शामिल किया है। दरअसल, सैनी को चोटिल हर्षित राणा की जगह पर टीम से जोड़ा गया है। बता दें कि राणा चोट के चलते ही टी-20 विश्व कप 2026 से भी बाहर हुए थे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को सैनी को शामिल करने की जानकारी दी। वहीं, गुजरात टाइटंस ने कुलवंत खेजरोलिया को पृथ्वीराज यारा की जगह अपने साथ जोड़ा है।
सैनी 2023 के बाद अंतराल के बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं। इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स द्वारा चुने जाने के बाद, 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए लीग में अपना डेब्यू किया था। वह अच्छी गति से गेंदबाजी करते हैं। अपने आईपीएल करियर में अब तक सैनी ने 32 मैच खेले हैं और 8.88 की इकॉनमी रेट से 23 विकेट लिए हैं।
खेजरोलिया ने अब तक आईपीएल में कुल 8 मैच खेले हैं, जिसमें 41.00 की खराब औसत के साथ 8 विकेट लिए हैं। वह आईपीएल 2025 में भी गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा थे। हालांकि, उन्हें सिर्फ एक मैच में खेलने का मौका मिला था। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपने टी-20 क्रिकेट करियर में अब तक 26 मैच खेले हैं, जिसमें 26.22 की औसत के साथ 27 विकेट लिए हैं।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

