जौनपुर 26 मार्च (आरएनएस )। पुलिस की संयुक्त टीम और हत्या के आरोपियों के बीच गुरुवार को मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो अभियुक्तों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे, जिंदा कारतूस, खोखे, एक मोटरसाइकिल और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है।यह मुठभेड़ बुधवार को जलालपुर क्षेत्र के सिरकोनी गांव में हुई एक हत्या के मामले से जुड़ी है। आशीष उर्फ चिघडू चैहान नामक व्यक्ति की एक दर्जन से अधिक लोगों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर बन्दीपुर गांव में फेंक दिया गया था।मृतक आशीष उर्फ चिघडू चैहान, जो जलालपुर के संघईपुर गांव का निवासी था, बुधवार को बन्दीपुर स्थित शराब ठेके के पास मौजूद था। तभी करीब एक दर्जन युवक वहां पहुंचे और उसे दौड़ाना शुरू कर दिया। आशीष अपनी जान बचाने के लिए सिरकोनी गांव में घुस गया और कई घरों में छिपने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार बुधवार रात को चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इस मामले से जुड़े अभियुक्त भाऊपुर से त्रिलोचन की ओर आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस की गठित टीमों ने ग्राम ओईना के पास घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान, मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगने से वे घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान शिवशंकर चैहान और धनंजय चैहान उर्फ नन्दू के रूप में हुई। दोनों संघईपुर, थाना जलालपुर, जौनपुर के निवासी हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो तमंचे दो जिंदा कारतूस, दो खोखे, एक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल और हत्या में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

