-साकेत महाविद्यालय परिसर में 30 मार्च को होगा मतदान
अयोध्या 26 मार्च (आरएनएस )। का. सु साकेत स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय कर्मचारी परिषद चुनाव प्रक्रिया के अनुसार 13 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा स जिसमें अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशी बसंत राम एवं नीरज पाठक, उपाध्यक्ष पद हेतु राम सजीवन यादव, रामदीन, रविंद्र कुमार पांडेय, महामंत्री पद हेतु आदर्श कुमार, अमित कुमार श्रीवास्तव, पंकज पाठक, धनंजय कुमार सिंह उपमंत्री पद हेतु गुलाबचन्द्र गुप्ता कोषाध्यक्षपद हेतु उदय राज वर्मा, दयाराम यादव एवं गौरव शुक्ला ने नामांकन किया स नाम वापसी प्रक्रिया के अन्तर्गत कोषाध्यक्ष प्रत्याशी गौरव शुक्ला ने नाम वापस ले लिया। शेष 12 प्रत्याशियों मे उपमंत्री पद हेतु गुलाबचन्द्र गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रोफेसर अभिषेक दत्त त्रिपाठी, चुनाव अधिकारी प्रोफेसर अजय कुमार सिंह सहायक चुनाव अधिकारी डॉ देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं सहायक चुनाव अधिकारी राजेंद्र नाथ यादव ने संयुक्त रूप से बताया की महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दानपति तिवारी के नेतृत्व मे शेष 11 प्रत्याशियों के मध्य पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 को पूर्वांहन 11 बजे से अपराह्न 1:30 बजे के मध्य में मतदान होगा उसके पश्चात मतगणना एवं परिणाम घोषित होंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

