अयोध्या 26 मार्च (आरएनएस ) डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के आवासीय परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई प्रथम के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन सर्वप्रथम स्वयंसेवकों द्वारा ध्यान, प्रार्थना सभा एवं योगाभ्यास किया गया। डाभा सेमर गांव में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया और स्वयंसेवकों ने ग्रामवासियों को विकसित भारत 2047 के बारे में जागरूक कराया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि भारत सरकार का एक महत्वाकांक्षी और व्यापक दृष्टिकोण है। इसका उद्देश्य 2047 में स्वतंत्रता शताब्दी वर्ष तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में परिवर्तित करना है। पल्लव पांडेय ने ग्रामीण विकास के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं के विषय में ग्राम वासियों को बताया। डॉ. प्रभात सिंह ने दीनदयाल अंत्योदय योजना के विषय में अवगत कराया। इस शिविर में स्वयंसेवकों द्वारा गांव का सर्वेक्षण किया गया। बौद्धिक सत्र में स्वयंसेवकों के मध्य युवा आज और कल विषय पर सामूहिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्वतंत्र त्रिपाठी द्वारा किया गया इस अवसर पर सीमा तिवारी, प्रशांत सिंह, रुचि पांडेय, श्रेया तिवारी, संजय मीणा, काजल वर्मा, रूपसी यादव, प्रज्ञा सिंह, निधि, स्वाति मिश्रा,सलोनी सिंह, सिद्धांत सिंह आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

