रायपुर,27 मार्च (आरएनएस)। क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आईपीएल 2026 के दूसरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को भी मेजबानी का मौका मिला है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, शहर में 10 और 13 मई को दो हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले जाएंगे।
पहला मैच 10 मई 2026 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। वहीं, दूसरा मुकाबला 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी इस शेड्यूल के बाद रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आरसीबी, एमआई और केकेआर जैसी लोकप्रिय टीमों के स्टार खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे, जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबलों का भरपूर आनंद मिलेगा।
रायपुर में आईपीएल मैचों का आयोजन न केवल खेल प्रेमियों के लिए उत्सव जैसा होगा, बल्कि इससे शहर की पहचान और खेल संस्कृति को भी नई ऊंचाई मिलेगी।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

