रायपुर,27 मार्च (आरएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 का दूसरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दो रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।
पहला मैच 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। वहीं दूसरा मुकाबला 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और आरसीबी के बीच खेला जाएगा।
=तैयारियां शुरू, बैठक जल्द=
इन मैचों को लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्टेडियम में दर्शकों की सुविधाएं, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जल्द ही बैठक की जाएगी। साथ ही टिकट की कीमतों को भी जल्द तय किया जाएगा।
= केकेआर मैच में दिख सकते हैं शाहरुख खान=
13 मई को होने वाले केकेआर बनाम आरसीबी मैच को लेकर खास चर्चा है कि शाहरुख खान रायपुर आ सकते हैं। वह अक्सर अपनी टीम के मैच देखने स्टेडियम पहुंचते हैं। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

