पुलिस व ग्रामीणों ने निभाई संवेदनशील जिम्मेदारी
सुलतानपुर 27 मार्च (आरएनएस)। बल्दीराय थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे हरिवंश (रैंचा गिरजा मोड़) में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मृत्यु के बाद पुलिस व ग्रामीणों ने मिलकर उसका सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया।
जानकारी के अनुसार पीआरवी 5298 (दोपहिया 112) पर तैनात कांस्टेबल हेमराज, होमगार्ड सुरेश कुमार तथा स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी की मौजूदगी में मोर का पूरे विधि-विधान और सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस मानवीय पहल की सराहना की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

