यह फैसला युवाओं के हितों के है विपरीत: अभिषेक सिंह राणा
सुल्तानपुर 27 मार्च (आरएनएस)। जिला कांग्रेस कमेटी, सुल्तानपुर ने अमेठी स्थित सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) के स्थानांतरण का कड़ा विरोध किया है। इस संबंध में सुल्तानपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा द्वारा अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा को पत्र लिखा गया है। पत्र में बताया गया है कि अमेठी में सेना भर्ती कार्यालय वर्ष 1988 से संचालित हो रहा है, जहां अमेठी समेत आसपास के करीब 13 जनपदों के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया होती रही है। अब इस कार्यालय को अयोध्या1988 स्थानांतरित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है, जिससे क्षेत्रीय युवाओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। कांग्रेस ने मांग की है कि सेना भर्ती कार्यालय को अमेठी से स्थानांतरित न किया जाए, ताकि स्थानीय युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में पहले की तरह सुविधा मिलती रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि यह फैसला युवाओं के हितों के विपरीत है और यदि इसे रोका नहीं गया तो क्षेत्र के हजारों अभ्यर्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सांसद से इस मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

