रुड़की,27 मार्च (आरएनएस)। नेहरू स्टेडियम में फेडरेशन कप टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का शुभारंभ शुक्रवार को परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया। उद्घाटन मुकाबले में पांडिचेरी ने जम्मू-कश्मीर को हराकर जीत दर्ज की। मुख्य कार्य अधिकारी अमजद हुसैन ने बताया कि यह 33वीं चैंपियनशिप है। जिसमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, तमिलनाडु, पांडिचेरी और लक्षद्वीप समेत विभिन्न राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं। पुरुष व महिला दोनों वर्गों के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे और समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

