0 आईजी ने की अपील बचें हुए नक्सलियों से कहा हिंसा छोड़ सम्मान जनक जीवन जिएं
= केशव सल्होत्रा =
रीजनल हैड बस्तर
जगदलपुर/कांकेर, 28 मार्च (आरएनएस)। तीन दिन पहले 6 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में आज 28 मार्च को 3 और माओवादी कैडरों ने भी हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है।
पुनर्वास हेतु आज दिनांक 28 मार्च को आगे आए माओवादी कैडरों में एसीएम राधिका कुंजाम,
संदीप कडिय़ाम और पीएम रैनू पद्दा हैं।
पुनर्वास हेतु आगे आए इन माओवादी कैडरों द्वारा 3 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया गया है, जिसमें दो एसएलआर तथा एक .303 राइफल शामिल हैं।
पुनर्वास हेतु आगे आए माओवादी कैडरों से प्राप्त जानकारी के आधार पर इलाके में सक्रिय अन्य माओवादी कैडरों से संपर्क स्थापित कर उन्हें भी मुख्यधारा में शामिल कराने के प्रयास जारी हैं।
पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पट्टलिंगम ने विगत तीन दिनों में मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आगे आए इन सभी 9 माओवादी कैडरों के निर्णय का स्वागत करते हुए एक बार फिर शेष बचे कुछ माओवादी कैडरों से हिंसा त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील दोहराई। आईजी बस्तर ने कहा कि माओवादी कैडरों के पास आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास के विकल्प को चुनने के लिए अब केवल कुछ ही घंटे का समय शेष रह गया है। उन्हें इस अवसर का विवेकपूर्ण उपयोग करते हुए अपने हिंसक अतीत को त्यागकर सामान्य, शांतिपूर्ण और सम्मानजनक जीवन अपनाना चाहिए।
25 मार्च से लेकर आज दिनांक 28 मार्च तक मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आगे आए इन सभी 9 माओवादी कैडरों, जिन्होंने पुनर्वास का मार्ग चुना है, उनके सामाजिक मुख्यधारा में पुन: एकीकरण की कार्रवाई संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात आयोजित की जाएगी।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

