0 उत्तराखंड को एसएएससीआई गाइडलाइंस में ‘प्राइड ऑफ हिल्सÓ प्रावधान से 3460 करोड़ की अतिरिक्त सहायता
देहरादून, 28 मार्च (आरएनएस)। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए भारत सरकार द्वारा जारी पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता (एसएएससीआई) गाइडलाइंस में उत्तराखंड को बड़ी आर्थिक राहत और विकास के लिए मजबूत प्रोत्साहन मिला है। इस बार गाइडलाइंस में ‘प्राइड ऑफ हिल्सÓ नाम से एक विशेष प्रावधान जोड़ा गया है, जिसके अंतर्गत पर्वतीय राज्यों को अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस महत्वपूर्ण पहल के तहत उत्तराखंड को वित्तीय वर्ष 2026-27 में 3460 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन प्राप्त होगा, जो राज्य के बुनियादी ढांचे और समग्र विकास को नई गति देगा। इसके अलावा, राज्य को 765 करोड़ रुपये की अप्रतिबंधित निधियाँ(अनटाइड फंड्स) के रूप में भी सहायता मिलेगी, जिससे राज्य सरकार अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार योजनाओं को लागू कर सकेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग से उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और राज्य तेजी से प्रगति की दिशा में अग्रसर है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

