देहरादून, 28 मार्च (आरएनएस)। हज यात्रा 2026 के लिए चयनित हज यात्रियों को कोरोनेशन अस्पताल में स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग के बाद वैक्सीन लगाई गई। इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास, हज कमेटी अध्यक्ष हाजी खतीब अहमद और वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स मौजूद रहे। उन्होंने इस प्रक्रिया का शुभारंभ किया और यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। स्क्रीनिंग के दौरान यात्रियों की स्वास्थ्य स्थिति की जांच की गई और आवश्यक टीकाकरण सुनिश्चित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह कदम यात्रियों को संक्रमण से बचाने और उनकी यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए उठाया गया है। मंत्री खजान दास ने कहा कि सरकार हज यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, हज कमेटी अध्यक्ष हाजी खतीब अहमद ने बताया कि सभी यात्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं ताकि वे यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करें। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने इसे सामूहिक प्रयास बताते हुए कहा कि इस तरह की व्यवस्थाएं यात्रियों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

