रूड़की, 28 मार्च (आरएनएस)। पुलिस ने यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान एक तस्कर को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने एसपी देहात कार्यालय पर शनिवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि शुक्रवार की शाम खानपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मुजफ्फरनगर से एक बाइक पर दो लोग अवैध हथियारों की सप्लाई करने खानपुर क्षेत्र में आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने उत्तराखंड-बिजनौर सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

