देहरादून, 28 मार्च (आरएनएस)। शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के इलेक्ट्रॉनिक्स व कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) विभाग की ओर से सॉफकॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से एम्बेडेड सिस्टम्स व इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) विषय पर एक विस्तृत व प्रायोगिक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान के साथ- साथ उद्योग की आवश्यक्ताओं के अनुरूप व्यावहारिक कौशल प्रदान करना था। कार्यक्रम में ईसीई विभाग के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ गतिविधियों में हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने एम्बेडेड सिस्टम्स की मूलभूत अवधारणाओं, माइक्रोकंट्रोलर्स, सेंसर तकनीक और आईओटी के विभिन्न अनुप्रयोगों को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार अलग-अलग डिवाइसेज को इंटरनेट के माध्यम से जोड़कर स्मार्ट सिस्टम्स विकसित किए जाते हैं। कार्यशाला के दौरान लाइव डेमो और हैंड्स ऑन सेशंस का विशेष आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को स्वयं प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने का अवसर मिला।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

