देहरादून, 28 मार्च (आरएनएस)। 16 वीं जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड टीम के चयन ट्रायल 2 अप्रैल को हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय खेल स्टेडियम गौलापार में प्रात: 9 बजे से शुरू होंगे। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 29 अप्रैल से 10 मई तक पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित की जाएगी, जिसमें भाग लेने के लिए ‘हॉकी उत्तराखंडÓ की टीम का चयन किया जाएगा। ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग लेने को पात्र होंगे जिनकी जन्म तिथि 1 जनवरी 2007 या उसके बाद की है। सभी खिलाडिय़ों के लिए हॉकी इंडिया के प्लेयर पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को अपने साथ वैध पहचान पत्र, हॉकी किट एवं उपकरण, पासपोर्ट आकार के फोटो तथा आवश्यकतानुसार फिटनेस प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। हॉकी उत्तराखंड के महासचिव नरेंद्र सिंह बफिला ने प्रदेश के सभी जिला हॉकी संघों से अपील की है कि वे अपने-अपने जिलों में इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ी चयन ट्रायल में भाग लेकर राज्य का प्रतिनिधित्व कर सकें।जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के लिए 2 अप्रैल को हल्द्वानी में ट्रायल10 से 22 जून तक कोयंबटूर में होगी प्रतियोगिताउत्तराखंड टीम चयन के लिए गौलापार स्टेडियम में आयोजनदेहरादून, वरिष्ठ संवाददाता।16 वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल आगामी 2 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे। यह ट्रायल हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय खेल स्टेडियम गौलापार में प्रात: 9 बजे से शुरू होंगे।यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 10 जून से 22 जून तक कोयंबटूर(तमिलनाडु) में आयोजित की जाएगी, जिसमें भाग लेने के लिए उत्तराखंड की टीम का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। जिनकी जन्म तिथि 1 जनवरी 2007 या उसके बाद की है। सभी खिलाडिय़ों के लिए हॉकी के प्लेयर पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। हॉकी उत्तराखंड के महासचिव नरेंद्र सिंह बफिला ने जानकारी दी कि खिलाडिय़ों को ट्रायल के दौरान वैध पहचान पत्र, हॉकी किट, पासपोर्ट साइज फोटो और आवश्यकतानुसार फिटनेस प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। हॉकी उत्तराखंड ने प्रदेश के सभी जिला हॉकी संघों से अपील की है कि वे अपने-अपने जिलों में इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ी ट्रायल में भाग लेकर राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त कर सकें।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

