नईदिल्ली,29 मार्च। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की. उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट से मैच जीता. 202 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, आरसीबी ने केवल 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
विराट कोहली (69* रन) और देवदत्त पडिक्कल (61 रन) ने अपनी अर्धशतकीय पारियों से प्रभावित किया. सनराइजर्स के गेंदबाजों में, डेविड पेन ने 2 विकेट लिए, जबकि उनादकट और हर्ष दुबे ने 1-1 विकेट लिया.
202 जैसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स को दूसरे ओवर में ही सफलता मिल गई थी. जयदेव उनादकट ने ओपनर सॉल्ट (8) को आउट कर दिया. इसके साथ ही, आरसीबी ने 9 रनों के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया. हालांकि, वन-डाउन पर आए देवदत्त पडिक्कल ने पलटवार किया. उन्होंने तेज पारी खेलकर मैच का रुख आरसीबी के पक्ष में मोड़ दिया. जिसकी वजह से आरसीबी ने 6 ओवर में 76 रन बना लिए. इसी क्रम में, उन्होंने 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.
पडिक्कल 8.4वें ओवर में हर्ष दुबे का शिकार बने. इसके साथ ही, दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में बनी 101 रनों की साझेदारी का अंत हो गया. इसके बाद विराट ने कप्तान पाटीदार के साथ साझेदारी की. पाटीदार ने भी तेजी से रन बनाए. हालांकि, हर्ष ने एक बार फिर सनराजर्स को सफलता दिलाई. उन्होंने 12.2वें ओवर में पाटीदार को आउट कर दिया. जिसके साथ तीसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में बनी 53 रनों की साझेदारी पर विराम लग गया. उनके बाद आए जितेश शर्मा (0) अगली ही गेंद पर बिना खाता खोले (डक पर) आउट हो गए.
जितेश के आउट होने के बाद, विराट ने टिम डेविड के साथ मिलकर मोर्चा संभाला. उनके साथ मिलकर, उन्होंने टीम को जीत की ओर अग्रसर किया. इसी क्रम में, विराट ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके साथ ही, आरसीबी 15 ओवर में 185-4 के स्कोर पर पहुंच गई. जीत के लिए 30 गेंदों में 17 रनों की जरूरत थी, और विराट ने लगातार चार गेंदों पर 6, 4, 4, 4 रन बनाकर मैच खत्म कर दिया. इसके साथ आरसीबी आईपीएल में 200 प्लस रनों का टारगेट सबसे कम ओवरों में हासिल करने वाली टीम बन गई.
इससे पहले, सनराइजर्स ने पहले बैटिंग करते हुए, पूर 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए. कप्तान ईशान किशन (80 रन) ने अपनी हाफ-सेंचुरी से सबको प्रभावित किया. अनिकेत वर्मा (43 रन, 18 गेंदें) ने भी शानदार प्रदर्शन किया. आरसीबी के बॉलरों में, जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन और सुयश शर्मा ने 1-1 विकेट लिया.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

