दुर्ग 29 मार्च 2026 (आरएनएस) पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए साइबर अपराधियों और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए दो अहम हेल्पलाइन नंबर 1930 और 1933 को मैदान में उतार दिया है, अब कोई भी आम नागरिक साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी और वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत सीधे 1930 पर दर्ज करा सकता है जिससे तत्काल तकनीकी स्तर पर कार्रवाई शुरू की जा सकेगी और पैसे ट्रेस करने से लेकर ट्रांजेक्शन ब्लॉक तक की प्रक्रिया तेज होगी, वहीं 1933 नंबर के जरिए नशे के अवैध कारोबार, सप्लाई चैन और तस्करी नेटवर्क की सूचना सीधे पुलिस तक पहुंचाई जा सकेगी जिससे NDPS एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई का रास्ता साफ होगा, पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले हर सार्वजनिक स्थान पर इन हेल्पलाइन नंबरों के स्टीकर अनिवार्य रूप से लगाए जाएं ताकि अधिक से अधिक लोगों तक यह जानकारी पहुंचे और मौके पर ही शिकायत दर्ज हो सके, इस पूरे अभियान में पुलिस की रणनीति साफ है—पहले जागरूकता फिर तत्काल सूचना और उसके बाद तेज कार्रवाई, यानी अब अपराध होने के बाद नहीं बल्कि होने से पहले ही रोकथाम पर फोकस किया जा रहा है, दुर्ग पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, साइबर अपराध या नशीले पदार्थों की जानकारी बिना देर किए इन नंबरों पर दें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी,
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

