0 नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में पार्षद दल महापौर व निगम प्रशासन को सामान्य सभा में घेरेगी।
केशव सल्होत्रा
जगदलपुर,29 मार्चं(आरएनएस)। 30 मार्च को नगर निगम में सत्ता पक्ष के द्वारा बजट पेश किया जाएगा। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में नगर सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी हो गई है।
नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कहा कल के सामान्य सभा में कांग्रेस पार्षदों की पूरी टीम निष्क्रिय महापौर व निगम प्रशासन द्वारा आज पर्यंत तक अटके व जनता के महत्वपूर्ण मुद्दे और शहर विकास से जुड़े अहम सवालों को लेकर घेरेगी। झूठ का सफेद चादर ओढ़कर बैठे महापौर के सामने जनहित के सवालों को पेश करेगी और पूछेगी की आज पर्यंत तक यह कार्य क्यों नहीं हुआ और पिछले साल के सुझावों को लेकर निष्क्रिय महापौर फिर से जनता से सुझाव मांग रहे हैं। महापौर महोदय जनता अब सुझाव नहीं आपसे जवाब मांग रही। इतने साल में आपने क्या किया उसका जवाब मांग रही है। शहर को स्वच्छ बनाने वाले महापौर जनता को बताएं इंदौर की तर्ज पर शहर कब स्वच्छ होगा। क्योंकि ये भी मोदी की कथित गारंटी जैसा सिर्फ जुमला ही साबित हुआ है। दलपत सागर की स्थिति बदहाल है। फिल्टर प्लांट में साफ सफाई का अभाव जनता दूषित पानी पीने को मजबूर और महापौर सिर्फ और सिर्फ बड़े बड़े विज्ञापनों, बैनर पोस्टरों में वाहवाही लूटने लगे हैं। जनता के सामने उनके सुझाव को पूरा नहीं करने का भी विज्ञापन बनवाएं।
नेता प्रतिपक्ष ने बताया समेतिक कर संपत्ति कर का स्लैब निर्धारण अनुसार कर वसूलने की प्रक्रिया करना चाहिए। इस प्रकार अवैधानिक वसूली बर्दाश्त जनता नहीं करेगी। इन सभी मुद्दों पर नगर निगम की सामान्य सभा में शहर के निष्क्रिय महापौर से कांग्रेस पार्षद दल सवाल पूछेगी जिसमें एक साल शहर हुआ बदहाल।
एक साल शहर की जनता का बुरा हाल निगम कर्मचारी हुए बेहाल। एक साल गर्मी में जल संकट का महाजाल।एक साल बुजुर्ग पेंशनधारी की स्थिति कंगाल।एक साल शहर के अटल आवास हुए बदहाल।एक साल जनप्रतिनिधियों का वार्डों में हुआ बुरा हाल।एक साल बुजुर्ग राशन के लिए घूम घूमकर बेहाल। एक साल महतारी वंदन हितग्राहि हुए बदहाल।एक साल आवास योजना भुगतान का बुरा हाल।इन सभी मुद्दों महत्वपूर्ण विषयों का जवाब महापौर को देना होगा।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

