बिसवां/सीतापुर 29 मार्च (आरएनएस)। एकादशी के पावन अवसर पर बिसवां के ब्राह्मणी टोला मोहल्ले में महिला जागरण समिति के तत्वावधान में मां दुर्गा का भव्य जागरण एवं माता की चौकी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आस्था प्रकट की। पूजन के बाद भजनों की मधुर श्रृंखला शुरू हुई, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। लखनऊ से आईं भजन गायिका सरस्वती मिश्रा और वंदना शुक्ला ने अपने सुरों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत प्रसिद्ध भजन “चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है पर पूरा पंडाल भक्ति रस में सराबोर हो गया और श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली। बड़ी संख्या में महिलाओं ने उपस्थित होकर भक्ति का आनंद लिया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम दिखाई दिया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

