0 नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सकारात्मक संदेश
बीजापुर, 29 मार्च (आरएनएस)। जिले में कलेक्टर संबित मिश्रा के सफल नेतृत्व एवं जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे के मार्गदर्शन में संचालित बीजादूतीर कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक भोपालपटनम के मद्देड़ साप्ताहिक बाजार में बीजादूतीर स्वयंसेवकों द्वारा पॉजिटिव पेरेंटिंग (सकारात्मक पालन-पोषण) विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वयंसेवकों ने अभिभावकों को यह संदेश दिया कि बच्चों के साथ डाँट-फटकार या तुलना करने के बजाय उनसे प्यार और धैर्यपूर्वक बात करना तथा उनकी भावनाओं को समझना अत्यंत आवश्यक है। नाटक में बच्चों के मानसिक एवं भावनात्मक विकास में सकारात्मक संवाद की भूमिका को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।इसके साथ ही बच्चों के जीवन में मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग के दुष्प्रभावों पर भी प्रकाश डाला गया और अभिभावकों को बच्चों को मोबाइल से दूर रखने एवं उनके साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने के लिए प्रेरित किया गया।डाँट नहीं, बात करें जैसे सरल और प्रभावशाली संदेश को रोचक अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसे बाजार में उपस्थित ग्रामीणों ने ध्यानपूर्वक देखा और सराहा।कार्यक्रम के दौरान अच्छे पालन-पोषण, परिवार में संवाद और आपसी विश्वास के महत्व पर भी चर्चा की गई। यह पहल ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने और बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित
हो रही है।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

