दुर्ग 29 मार्च 2026 (आरएनएस) दुर्ग पुलिस ने सड़क पर नशे में स्टेयरिंग थामने वालों के खिलाफ ऐसा शिकंजा कसा कि जिलेभर में हड़कंप मच गया, शाम ढलते ही प्रमुख मार्गों, ब्लैक स्पॉट और संवेदनशील इलाकों में चेकिंग का जाल बिछाया गया, हर संदिग्ध वाहन को रोका गया, ब्रेथ एनालाइजर मशीन से मौके पर जांच हुई और जैसे ही नशे की पुष्टि हुई तुरंत कार्रवाई की गई, इस पूरी कार्रवाई में कुल 37 प्रकरण दर्ज हुए जिसमें यातायात पुलिस ने 19 और थाना पुलिस ने 18 मामलों में सीधे चालान और वैधानिक कार्रवाई की, इसी दौरान दुर्ग से खैरागढ़ जा रही एक यात्री बस को रोका गया और जांच में चालक के शरीर में 85 mg अल्कोहल पाया गया, यानी दर्जनों यात्रियों की जान के साथ सीधा खिलवाड़ हो रहा था, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बस को मौके पर ही जप्त किया, यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया और तत्काल वैकल्पिक बस की व्यवस्था कर उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया गया, वहीं अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत धारा 185 में 11 और धारा 285 में 7 मामलों सहित कुल 18 प्रकरणों में सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई, पूरी कार्रवाई एक सुनियोजित तरीके से चली जिसमें पहले संवेदनशील स्थान चिन्हित किए गए, फिर चेकिंग प्वाइंट बनाए गए और तकनीकी उपकरणों के जरिए एक-एक चालक की जांच कर कानून का पालन कराया गया, यह अभियान साफ दिखाता है कि अब सड़क पर लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं बची है—दुर्ग पुलिस का सीधा संदेश है, नशे में गाड़ी चलाना अब सिर्फ गलती नहीं बल्कि सीधा कानून का सामना करने का रास्ता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

