दरियापुर, 29 मार्च (आरएनएस)। सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर बजहिया पंचायत (प्रखंड दरियापुर) के बजहिया गाँव में आयुष्मान भारत कार्ड वितरण शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम पूर्व मुखिया विजय राय के आवास पर हुआ, जहाँ मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह मौजूद रहे। कुछ दिन पहले एलएनजी पेट्रोनेट व रूरल यूथ कोऑर्डिनेशन सेंटर के सहयोग से निःशुल्क शिविर लगाकर 168 कार्ड तैयार किए गए थे, जिनका आज लाभुकों को वितरण किया गया। कार्ड पाकर ग्रामीणों ने सांसद का आभार जताते हुए कहा कि अब कोई गरीब पैसे के अभाव में इलाज से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए सांसद का धन्यवाद किया। मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय शर्मा, मंडल अध्यक्ष मोनू कुमार सिंह, युवा मोर्चा सुमंत बाबा, समाजसेवी ओमप्रकाश सिंह, अजय गिरी, विनोद राय, विकास शर्मा, अमित दीक्षित, आर्यन कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

