दुर्ग 29 मार्च 2026 (आरएनएस) दुर्ग पुलिस ने पुलिसिंग की नई फौज को तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पुलिस लाईन दुर्ग के दधीचि प्रशिक्षण हाल में 71 नव नियुक्त पुरुष और महिला आरक्षकों को एक साथ सख्त और प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी, प्रशिक्षण के दौरान जैसे ही ये नए चेहरे खाकी की जिम्मेदारी समझने पहुंचे उन्हें साफ संदेश दिया गया कि वर्दी सिर्फ पहचान नहीं बल्कि जवाबदेही है, हर आरक्षक को पुलिस सेवा के मूल दायित्व, अनुशासन, जनसंपर्क और आधुनिक पुलिसिंग के तरीके विस्तार से समझाए गए, उन्हें बताया गया कि कैसे आम जनता के बीच व्यवहार, त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशीलता ही एक अच्छे पुलिसकर्मी की पहचान बनाती है, प्रशिक्षण में कार्यकुशलता बढ़ाने के साथ-साथ यह भी समझाया गया कि तकनीक के साथ अपडेट रहना अब पुलिसिंग का अहम हिस्सा है, वहीं शारीरिक फिटनेस को लेकर विशेष जोर दिया गया और स्पष्ट किया गया कि मजबूत शरीर ही लंबे समय तक सेवा की नींव है, साथ ही सेवा के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखने, आर्थिक अनुशासन अपनाने और बचत की आदत विकसित करने के लिए भी निर्देश दिए गए, पूरे प्रशिक्षण के दौरान यह संदेश बार-बार दोहराया गया कि हर आरक्षक को अपनी अलग पहचान बनानी होगी और इसके लिए ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा ही सबसे बड़ा हथियार है, यह प्रशिक्षण सिर्फ नियम सिखाने तक सीमित नहीं रहा बल्कि नई पीढ़ी के पुलिसकर्मियों को मानसिक रूप से मजबूत और जिम्मेदार बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हुआ, दुर्ग पुलिस का यह संदेश है कि अब खाकी पहनने वाले हर नए चेहरे से उम्मीद है कि वह जनता के प्रति संवेदनशील, जवाबदेह और कानून के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

