कलकत्ता हाईकोर्ट ने डीजीपी को दिए कार्रवाई के आदेश
कोलकाता 29 March, (Rns) । बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल कांग्रेस के लेटरहेड पर दो न्यायाधीशों को कथित धमकी भरा पत्र भेजे जाने के मामले से आं लोगों में भी जहां गुस्सा है वहीं। मसले पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य न्यायाधीश ने इस गंभीर प्रकरण में राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।पत्र में न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े एक मामले को लेकर नाराजगी जताते हुए कथित रूप से धमकी दी गई थी। इस घटना से न्यायिक महकमे में चिंता का माहौल पैदा हो गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों न्यायाधीशों ने इसकी जानकारी सीधे कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को दी। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने तुरंत संज्ञान लेते हुए डीजीपी को निर्देश दिया कि पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। हाई कोर्ट के इस हस्तक्षेप के बाद पुलिस महकमा भी सक्रिय हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। राजनीतिक दल के लेटरहेड के इस्तेमाल और न्यायाधीशों को कथित धमकी दिए जाने के कारण यह मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता और सुरक्षा से जुड़े मामलों में इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि न्याय व्यवस्था पर किसी भी तरह का दबाव न बने। बहरहाल यह भी कहा जा रहा है कि हो सकता है कि , उक्त मामले पर तृणमूल का फर्जी लेटरहेड इस्तेमाल किया गया हो। फिलहाल सच के सामने आने तक दावे के साथ कुछ नहीं कहा जा सकता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

