हल्द्वानी,29 मार्च (आरएनएस)। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के योग विभाग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रविवार से निशुल्क शिविर शुरू किया गया। इसमें दक्षिण कोरिया की कोरिया नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के विजिटिंग प्रोफेसर क्वांग सिक चुंग ने भी हिस्सा लिया। विवि प्रांगण में सुबह 6 से 7 बजे तक आयोजित शिविर में अध्यापकों, प्रशिक्षकों और शोधार्थियों के साथ-साथ समीपवर्ती गांव मानपुर पश्चिम के लोग भी पहुंचे। शिविर 21 जून तक चलेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

