हल्द्वानी,29 मार्च (आरएनएस)। बिजली और पानी के बकाए की वसूली के लिए रविवार को भी अभियान जारी रहा। इस दौरान नोटिस के बाद भी भुगतान जमा नही करने वाले के कनेक्शन काट दिए गए। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली का बिल नही देने पर 38 और पानी का बिल नहीं देने पर 17 कनेक्शन टीम ने काट दिए। वहीं अब इसके बाद भी बिल नही देने वालों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। ऊर्जा निगम के ईई प्रदीप कुमार और जल संस्थान के रविशंकर लोशाली ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

