हल्द्वानी,29 मार्च (आरएनएस)। चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ की जिला शाखा नैनीताल और उपशाखा हल्द्वानी की एक आम बैठक रविवार को वन विभाग के संघ भवन तिकोनिया में संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष मोहन राम आर्य की अध्यक्षता और सुरेश यादव के संचालन में हुई बैठक में सभी विभागों के कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से जिला शाखा नैनीताल एवं हल्द्वानी का द्विवार्षिक अधिवेशन 26 अप्रैल को कराये जाने का निर्णय लिया गया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश भरा हैं। समय रहते मांग पूरी नहीं हुई तो कर्मचारी आंदोलन को बाध्य होंगे। बैठक में नाजिम सिद्दीकी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपाल सिंह, रमेश गिरी, मोहन चंद्र उपाध्याय, देवेंद्र बगड़वाल, प्रेम राम, चंद्र सिंह शाही, देव सिंह, प्रकाश पांडे, निखिल संवान मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

