वानखेड़े, 30 मार्च। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने केकेआर के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की. वानखेड़े में 221 रनों के विशाल लक्ष्य को रोहित और रिकल्टन के बीच 11.5 ओवर में 148 रनों की ओपनिंग साझेदारी ने आसान बना दिया. रोहित शर्मा 38 गेंद में 78 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के भी शामिल थे. जबकि दूसरी ओर से रियान रिकल्टन ने 43 गेंद में 81 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 4 चौके और 8 छक्के लगाए.
इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने वाले सूर्यकुमार यादव ने 16 और तिलक वर्मा 20 रनों का योगदान दिया. जबकि कप्तान हार्दिक 18 रन और रमनधीर 5 रन बनाकर नाबाद रहे. ये मुंबई इंडियंस के खास जीत है, क्योंकि उन्होंने 13 साल बाद आईपीएल सीजन का अपना पहला मैच जीता है.
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम ने पूरे 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए. जिसमें कप्तान रहाणे के 40 गेंद में 67 रन, फिन ऐलन के 17 गेंद में 37, रघुवंशी के 29 गेंद 51 और रिंकू सिंह के 21 गेंद में 33 रन सबसे खास थे.
दोनों टीमों की तरफ के गेंदबाजों की खूब पिटाई हुई. लेकिन मुंबई इंडियंस के शार्दुल ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 अहम विकेट हासिल किए. जिसकी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया.
इससे पहले मुंबई के कप्तान हार्दिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. टीम इंडिया के टी 20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस ने इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट खिलाडिय़ों में रखा है, जबकि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को प्लेइंग-11 का हिस्सा हैं. पिछले साल, रोहित ने मुंबई इंडियंस के लिए कई मैचों में इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के तौर पर खेला था. उम्मीद है कि लक्ष्य का पीछा करते समय सूर्या को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा.
इसके अलावा मुंबई ने अफगानिस्तान के स्पिनर एम गजनफर को डेब्यू का मौका दिया. शार्दुल ठाकुर और शेरफेन रदरफोर्ड ने भी इस फ्रेंचाईजी के लिए अपना पहला मैच खेला. टीम ने पिछले सीजन में 14 पारियों में 388 रन बनाने वाले रयान रिकेल्टन को क्विंटन डी कॉक के ऊपर तरजीह दी.
टॉस जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा, हम पहले गेंदबाजी करेंगे. पिच अच्छी लग रही है, यह पहले से ज्यादा हरी दिख रही है. देखते हैं यह कैसा खेलती है. उन्होंने ये भी कहा कि यह हमारा किला है, दर्शक हमारे साथ हैं और हम एक अच्छा मैच खेलने के लिए तैयार हैं. हमारे पास काफी अनुभव है और साथ ही युवा खिलाडिय़ों का भी अच्छा मिश्रण है. रोहित, सूर्या, मिचेल सैंटनर – यानी कप्तानों की कोई कमी नहीं है, मैं तो बस मैदान पर उतरकर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हूं. हम 6 बल्लेबाजों और 5 गेंदबाजों के साथ उतर रहे हैं.
वहीं केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, हम गेंदबाजी करना चाहते थे, वानखेड़े में मैंने इतनी घास पहले कभी नहीं देखी. हमारी तैयारियां अच्छी रही हैं, कोलकाता और मुंबई में कुछ कैंप भी हुए हैं. हम जानते हैं कि एमआई एक चैंपियन टीम है और हम उनके खिलाफ खेलने के लिए उत्सुक हैं. बस मौजूदा पल पर ध्यान देना है और अतीत के बारे में नहीं सोचना है। कुछ खिलाडिय़ों को चोटें लगी हैं, इसलिए हम 6 बल्लेबाजो और 5 गेंदबाजों के साथ उतर रहे हैं. चार विदेशी खिलाड़ी हैं – कैमरन ग्रीन, फिन एलन, सुनील नरेन और ब्लेसिंग मुजरबानी. हैं.
एमआई बनाम केकेआर: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी.
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.
दोनों टीमों के इम्पैक्ट विकल्प
कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट विकल्प: मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया
मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट विकल्प: सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार
सुनील नरेन की खास उपलब्धि
इस मैच में सुनील नरेन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की, वो अब सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड कीरोन पोलार्ड के नाम था. जिनहोंने 189 मैच खेल हैं.
खास बात ये है कि ये मुंबई इंडियंस का 300 टी 20 मैच है. जिसके साथ वो ये उपलब्धि हासिल करने वाली पहली आईपीएल फ्रेंचाइजी बन गई. मुंबई इंडियंस, पाकिस्तान (303) और समरसेट (303) के बाद 300 या उससे ज्यादा टी 20 मैच खेलने वाली सिर्फ तीसरी टीम है. मुंबई ने 18 सीजन में 277 आईपीएल मैच और पांच सीजन में 22 चैंपियंस लीग टी 20 मैच खेले हैं.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

