वानखेड़े, 30 मार्च। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (67) खेली। यह उनके ढ्ढक्करु करियर का 34वां और मुंबई इंडियंस के खिलाफ छठा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 27 गेंदों पर पूर किया। उनकी पारी की बदौलत ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220/4 का स्कोर खड़ा किया। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
रहाणे ने 40 गेंदों का सामना किया और 67 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 चौके और 5 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 167.50 की रही। पहले विकेट के लिए फिन एलन (37) के साथ रहाणे ने 32 गेंदों में 69 रन की साझेदारी निभाई। 5.2 ओवर में ही इन खिलाडिय़ों ने ये रन जोड़ दिए थे। तीसरे विकेट के लिए उन्होंने कैमरून ग्रीन (18) के साथ 21 गेंदों में 40 रन जोड़े।
रहाणे ने आईपीएल में अब तक 199 मुकाबले खेले हैं और इसकी 184 पारियों में 30.71 की औसत और 125.43 की स्ट्राइक रेट से 5,099 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 शतक और 34 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 105* रन रहा है। रहाणे ने अपने आईपीएल करियर में 517 चौके और 128 छक्के भी लगाए हैं। उन्होंने अपना पहला मुकाबला साल 2008 में खेला था। आईपीएल 2025 में रहाणे कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बने थे।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

