दुर्ग 30 मार्च (आरएनएस) खुर्शीपार इलाके में पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि नशे के अंतरराज्यीय खेल की पूरी परत खुलकर सामने आ गई, 29 मार्च 2026 को मिनी स्टेडियम के पास सुलभ शौचालय के करीब चल रही हेरोइन की अवैध डीलिंग पर पुलिस ने फिल्मी अंदाज में रेड मारी और तीन आरोपियों को मौके से ही दबोच लिया, कार्रवाई की शुरुआत एक पुख्ता मुखबिर सूचना से हुई जिसने पुलिस को सीधे उस ठिकाने तक पहुंचाया जहां नशे का सौदा चल रहा था, थाना खुर्शीपार की टीम ने बिना समय गंवाए घेराबंदी की और भागने का मौका दिए बिना आरोपियों को पकड़ लिया, जांच में सामने आया कि यह कोई लोकल खेल नहीं बल्कि अमृतसर से दुर्ग तक फैली सप्लाई चेन का हिस्सा है, पकड़ा गया मुख्य आरोपी विजय सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी कलेर गुमान थाना कलसिया जिला अमृतसर पंजाब का रहने वाला है जो दुर्ग में नशे की सप्लाई का अहम कड़ी बना हुआ था, उसके साथ मीर नौशाद अली उम्र 26 वर्ष निवासी जवाहर नगर बसंत विहार थाना वैशाली नगर दुर्ग और सुरेंद्र क्षत्रिय उम्र 23 वर्ष निवासी जवाहर नगर मुंबई आवास थाना वैशाली नगर दुर्ग भी इस धंधे में सक्रिय पाए गए, पुलिस ने इनके कब्जे से 43.14 ग्राम हेरोइन बरामद की जिसकी कीमत 8 लाख 65 हजार 800 रुपये आंकी गई है, साथ ही 3 हजार 640 रुपये नकद और 5 मोबाइल फोन जिनकी कीमत 24 हजार 500 रुपये है, कुल मिलाकर 8 लाख 90 हजार 940 रुपये की संपत्ति मौके से जब्त की गई, पूरे मामले में अपराध क्रमांक 111/2026 के तहत धारा 8/21(क) और 27(क) NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, पुलिस जांच में साफ हुआ कि आरोपी अवैध मुनाफा कमाने के लिए हेरोइन की खरीद-फरोख्त कर रहे थे और स्थानीय स्तर पर इसकी सप्लाई को मजबूत कर रहे थे, इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक देवलाल साहू, सहायक उप निरीक्षक तुलसीराम विझेकर, प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी, आरक्षक चुमुक सिंहा, दिलीप हरदे और साइबर सेल की टीम ने अहम भूमिका निभाई, दुर्ग पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना दें, यह कार्रवाई सिर्फ तीन गिरफ्तारी नहीं बल्कि उस जहर पर सीधा प्रहार है जो युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रहा था ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

