जौनपुर 30 मार्च (आरएनएस )। मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय सवर्ग समाज पार्टी का सम्मेलन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में उमड़े भारी जनसैलाब ने प्रदेश की राजनीति में पार्टी की मजबूत धमक का अहसास करा दिया है। अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश त्यागी ने सामाजिक एकता का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर राव और राष्ट्रीय महासचिव अशोक पाल ने मंच साझा किया। जिला अध्यक्ष डॉ. सर्वेश कुमार सूर्यवंशी ने अपने संबोधन में जनपद की समस्याओं और पार्टी की भावी रणनीति पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। जिला प्रभारी अभिषेक यादव, हृदेश यादव, सर्वेश पाल, रामदयाल विश्वकर्मा, रविंद्र गौतम, सौरभ कनौजिया, जय नारायण यादव और सतीश कनौजिया के कुशल नेतृत्व में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया। अनिल कुमार आर्या (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष) अरुण कुमार राय (राष्ट्रीय संगठन मंत्री) रमेश चंद्र अस्थाना, श्री जोगेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र राय, वीरेंद्र कुमार गौतम, सुरेश कुमार गौतम, विशाल सरोज और कुलदीप जैसे वरिष्ठ नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

