जौनपुर 30 मार्च (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में नगर पालिका इंटर कॉलेज में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई । बैठक में बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन केंद्रों पर जलपान व्यवस्था न होने पर शिक्षकों ने नाराजगी जताई। उन्होंने मांग की कि भविष्य में ऐसी अव्यवस्था वाले केंद्रों को मूल्यांकन केंद्र न बनाया जाए।प्रांतीय उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने नवीन पेंशन योजना से पुरानी पेंशन योजना में शिक्षकों की कटौती की धनराशि को उनके जीपीएफ खातों में स्थानांतरण की प्रक्रिया को तेज करने की मांग की। साथ ही बचे हुए विद्यालयों की पत्रावलियों को शीघ्र भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन इस कार्य को 31 मार्च तक पूर्ण कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को पहले ही चेतावनी व ज्ञापन दे चुका है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों की पेंशन एवं जीपीएफ पत्रावलियों को शत-प्रतिशत भेजने के लिए विद्यालयों को पुन: निर्देशित करने हेतु वह जल्द ही डीआईओएस जौनपुर से मुलाकात करेंगे।नरेंद्र बहादुर सिंह, दिनेश चक्रवर्ती, राम प्रकाश सिंह, राम प्रताप, अखिलेश सिंह, प्रवीण कुमार पांडे, विजय सिंह यादव, दया शंकर सिंह, डॉ. सुनील सिंह, वीरेंद्र भारती, सुदीप राय, अखिलेश चंद, हरिमान, आलोक श्रीवास्तव, संदीप सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

