जौनपुर 30 मार्च (आरएनएस )। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अन्र्तगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आंगनबाडी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण तथा नवनिर्मित आंगनबाडी केन्द्रों/परियोजना कार्यालय का लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर मनोरमा मौर्या, जिलाध्यक्ष भाजपा डा0 अजय सिंह, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की उपस्थिति में देखा गया तथा उनके उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना गया।
इस अवसर पर आंगनबाडी सहायिका के पद पर नियुक्त पुष्पा, सुमन, आंचल, विश्वकर्मा, सविता एवं बबीता सहित कुल 51 को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।जिलाध्यक्ष जी ने कहा कि आंगनबाड़ी व्यवस्था महिला एवं बाल विकास की आधारशिला है, जो कुपोषण मुक्ति, बच्चों के समुचित पोषण एवं गर्भवतीध्धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।जिलाधिकारी ने कहा कि आज का दिन सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से नौकरियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऐसे परिवारों के लिए कार्य करती हैं, जो अपने बच्चों का समुचित पालन-पोषण नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आंगनबाड़ी बहनें बच्चों के पोषण एवं देखभाल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाती हैं, जो अत्यंत सराहनीय कार्य है। उन्होंने सभी नव नियुक्त कार्यकर्ताओं से कहा कि यह क्षेत्र सेवा का क्षेत्र है, अत: वे पूरे मनोयोग एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा सभी नव नियुक्त आंगनबाडी सहायिकाओं का स्वागत करते हुए कहा कि सभी लोग ईमानदारी से अपने दायित्वो और कर्तव्यों का शत प्रतिशत पालने करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेन्द्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाएं उपस्थित रहीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

