जौनपुर 30 मार्च (आरएनएस )। जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट में वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में रखी गई मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा मशीनों के रख-रखाव में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानन्द झा , जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह सहित विभन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

