जौनपुर 30 मार्च (आरएनएस )। नगर के नखास मोहल्ले में स्थित ऐतिहासिक एवं पौराणिक काली-अन्नपूर्णा-चैरा माता का भव्य श्रृंगार हुआ। एकाद्वशी के दिन आयोजित यह अनुष्ठान पिछले कई दशकों से होता चला आ रहा है। क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में प्रात: माता रानी के दरबार को भव्य ढंग से सजाया गया जो भक्तों के लिये आकर्षण का केन्द्र बना रहा।शाम को आरती के बाद कन्या पूजन किया गया जिसके बाद भण्डारा शुरू हुआ जो देर तक अनवरत चलता रहा। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक अशोक जायसवाल गप्पू ने किया। इस दौरान जहां क्षेत्रीय महिलाओं ने मन्दिर प्रांगण में पचरा गाया, वहीं भक्ति गीत की धुनों पर माता रानी के भक्त थिरकते नजर आये। विवेक सेठ मोनू के अलावा अंकुर साहू, मक्खन जायसवाल, संतोष गुप्ता, गुड्डू यादव, चुनमुन जायसवाल, बाढू यादव, आर्यन जायसवाल, शुभम सरोज, प्रतीक जायसवाल, मनीष सरोज, विकास जायसवाल, मोहित निषाद, पंडित जायसवाल सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

