प्रयागराज 30 मार्च (आरएनएस)। जगत तारन गल्र्स डिग्री कॉलेज में कंप्यूटर सेंटर द्वारा 19 फरवरी से 24 मार्च के मध्य आयोजित बेसिक कंप्यूटर कोर्स का समापन आज 30 मार्च को हुआ। इस 30 घंटे का कौशल विकास कोर्स को 12 छात्राओं ने सफलता पूर्वक पूरा किया।
इस अवसर पर सफल छात्राओं को प्राचार्या प्रो आशिमा घोष द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। उन्होंने छात्राओं को नित नए कौशल सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। कंप्यूटर शिक्षिका श्रीमती निशा श्रीवास्तव ने मंच संचालन तथा कोर्स समन्वयक प्रो अर्चना पॉल ने कोर्स रिपोर्ट प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रो शिखा दीक्षित, डॉ दर्शन कुमार झा, प्रो अंशुमला मिश्रा, डॉ विजय लक्ष्मी, डॉ प्रियदर्शिनी सिंह तथा श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

