प्रयागराज 30 मार्च (आरएनएस)। भव्य पीडीए . साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें बहादुरपुर ब्लॉक वॉर्ड नं 1 के समस्त ग्रामसभा से 18 वर्ष की आयु से कम बच्चों के लिए साइकिल प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ बहादुरपुर क्षेत्र में प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश सुजीत पासी भावी जि़ला पंचायत सदस्य प्रत्याशी द्वारा किया गया। जिसमें क्षेत्र के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यकम के मुख्य अतिथि के रूप में अमरनाथ सिंह मौर्य (पूर्व लोकसभा प्रत्याशी फूलपुर) पहुंचे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवमंगल सरोज आरटीओ बाबू प्रयागराज की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बनाया।
कार्यकम में क्षेत्र के ग्राम प्रधान साथी भी सम्मिलित हुए। सभी प्रधान साथियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मान पत्र दिया गया एवं साइकिल प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को रेंजर साइकिल, नॉर्मल साइकिल, टेबल फैन, ट्रॉफी एवं विशेष उपहार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं क्षेत्र की जनता मौजूद रही।
कार्यक्रम में राम प्रताप यादव, पंचम पटेल प्रधान, कन्हाई लाल पासी पार्षद, बहादुरपुर प्रधान, कमलेश, मन्नू पाल प्रधान, राम सिंह प्रधान, रंजीत मौर्य प्रधान, मनीष वर्मा प्रधान, चंद्रभान सिंह प्रधान, अनुपम प्रधान, राम कैलाश प्रधान, चंद्रप्रकाश प्रधान, उदयभान प्रधान, मुनसुन भारतीया, अनिल यादव सोनौटी, सरोज यादव, संदीप यादव, विजय यादव, सुरेंद्र यादव, रोबिन सरोज एवं समस्त बहादुरपुर क्षेत्र वासी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

