प्रयागराज 30 मार्च (आरएनएस)। प्रीतम नगर रात्रिकालीन टेनिसबाल क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल राउंड में प्रयागराज परिवार और बॉस इलेवन ने अपने-अपने मैच जीतकर अंतिम चार में जगह बनाई। सदाबहार क्लब के तत्वावधान में प्रतियोगिता प्रीतम नगर गोकुल आवास स्थित पीला पार्क में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रेष्ठ इलेवन की टीम ने 3 विकेट खोकर मात्र 50 रन (रविंद्र आनंद 26 रन, आकि़ब 17 रन, प्रियांशु 2 विकेट, अतुल एक विकेट) बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रयागराज परिवार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मैच में 6 विकेट खोकर आखिरी बॉल पे लक्ष्य प्राप्त कर (रिंशू 14, शुशील 12 रन, शैफ खान और सागर यादव दो-दो विकेट, रयान एक विकेट) पूर्व चैम्पियन श्रेष्ठ इलेवन को हराकर सेमी फाइनल में जगह बनाई। मैच में बेहतरीन खेल दिखाने वाले शुशील को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए संगम प्रॉपर्टी के विक्रम ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
दूसरे मुकाबले में बॉस इलेवन पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 56 रन (शाहबाज़ 21, तामिश चमन 11 रन, दानवीर और अनूप एक-एक विकेट) बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीके रॉयल किंग की टीम 33 रन (राम लाला 10 रन, अखिल कश्यप 4 विकेट, शाहबाज़ 2 विकेट, अश्वनी और कुणाल एक-एक विकेट एक विकेट) ही बना सकी। इस तरह बॉस इलेवन ने 23 रन से शानदार जीत दर्ज कर सेमी फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अखिल कश्यप को मधुर प्लाईवुड के प्रोपराइटर वीरेंद्र केशरवानी ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। क्रिकेट पैंथर्स और सलमान इलेवन पहले ही सेमी फ़ाइनल में पहुँच बना चुकी हैं।
अतुल सिंह और राजेश सिंह ने मैच में अंपायरिंग, जबकि मृणाल अरोड़ा ने स्कोरिंग व लाइव एवं पियूष श्रीवास्तव ने कमेंट्री की। थर्ड अम्पायर की भूमिका दीपक सिंह ने निभाई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

