प्रयागराज 30 मार्च (आरएनएस)। नगर निगम प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए महावीर जयंती पर संपूर्ण नगर क्षेत्र में मांस की दुकानों को बंद रखने और जानवरों के वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। महावीर जयंती को उनके अनुयायियों के द्वारा अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
नगर निगम प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए महावीर जयंती पर संपूर्ण नगर क्षेत्र में मांस की दुकानों को बंद रखने और जानवरों के वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।
प्रयागराज नगर निगम के नगर आयुक्त दीपेंद्र यादव का कहना है कि महावीर जयन्ती के पर्व पर 31 मार्च को प्रयागराज नगर निगम में स्थित समस्त पशु वधशाला, मांस, मछली, मुर्गा एवं गोश्त की दुकानें बन्द रहेगीं। इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाये। यदि कोई भी पशुवधशाला, मांस, मछली, मुर्गा एवं गोश्त की दुकानें खुली पायी गई तो दुकानदारों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

