हिंदू राष्ट्र का स्वर बनेगा राष्ट्र हनुमंत कथा- डा. उदय प्रताप सिंह, अप्रैल को निकलेगी शोभायात्रा 20
प्रयागराज 30 मार्च (आरएनएस)। प्रयाग उत्थान समिति के द्वारा आगामी आयोजित होने वाले बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री की विशाल हनुमंत कथा को लेकर इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पत्रकार बंधुओ से चर्चा करते हुए प्रयाग उत्थान समिति के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डॉ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल से 22 अप्रैल तक तीन दिवसीय बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की विशाल हनुमंत कथा अरैल घाट माघ मेला क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह प्रयागराज वासियों के लिए गौरव का क्षण होगा। यह हनुमंत कथा हिंदू राष्ट्र का उद्घोष का स्वर बनेगा जो सनातन धर्म के लिए एकत्रीकरण की शक्ति बनेगी। प्रेस वार्ता के दौरान कथा की जानकारी देते हुए डॉ उदय प्रताप सिंह ने आगे कहा कि हनुमंत कथा के पूर्व मंगल कलश यात्रा बड़ी दिव्यता और भव्यता के साथ निकाली जाएगी। जिसमें विशेष आकर्षण के रूप में रामानंद सागर कृत रामायण सीरियल के राम सांसद अरुण गोविल, अभिनेत्री सीता दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुप्रसिद्ध अभिनेता सुनील लहरी शामिल रहेंगे। इसके अलावा जिले के सांसद विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, पार्षदगण और जिले के प्रमुख व्यापारिक, सामाजिक, धार्मिक संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में माताएं बहनें और पुरुष शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि मंगल कलश यात्रा का शुभारंभ 20 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज से शुभारंभ होगा जो गऊघाट पुलिस चौकी, मु_ीगंज छोटा चौराहा, मु_ीगंज बड़ा चौराहा, राम भवन कोठा पार्चा, जीवन ज्योति हॉस्पिटल मार्ग से होते हुए श्री पथरचट्टी रामलीला मैदान में संपन्न होगी। कथा के दौरान कथा स्थल परेड ग्राउंड में विशेष रूप से 21 अप्रैल मंगलवार को कथा स्थल पर बाबा बागेश्वर धाम की पीठ का दरबार लगाया जाएगा।
डॉ सिंह ने बताया कि
कथा के दौरान स्वामी कैलाशानंद जी महाराज, स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज, स्वामी बालक नंद जी गिरी महाराज, सचिव महानिर्वाणी अखाड़ा स्वामी यमुना पुरी जी महाराज, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज, स्वामी राजेंद्र दास जी महाराज, स्वामी संतोषाचार्य सतुवा बाबा महाराज, यज्ञ सम्राट स्वामी पागल बाबा जी महाराज, लेटे हुए हनुमान बंधवा महंत बलवीर गिरी जी महाराज,
कथावाचक स्वामी देवकी नंदन ठाकुर जी महाराज, कथावाचक स्वामी इंद्रेश जी महाराज, स्वामी बालकृष्ण जी महाराज, कथा वाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य जी महाराज, कथा वाचक स्वामी पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज, कथारस प्रवाहक डॉ अनिरुद्ध जी महाराज, कथा वाचक नरोत्तम दास जी महाराज, कथा वाचिका पंडित गौरंगी गौरी जी, कथा वाचक डॉक्टर श्यामसुंदर पाराशर जी महाराज, कथावाचक स्वामी राम जी झगलूर जी महाराज, स्वामी अभिरामाचार्य जी महाराज, शामिल होंगे और अपना आशीर्वचन देंगे।
प्रेस वार्ता का संचालन समिति के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने किया। इस दौरान महामंत्री अभिषेक ठाकुर आदि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

