दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे
प्रयागराज 30 मार्च (आरएनएस)। कर्नलगंज थाना क्षेत्र में स्टेनली रोड स्थित एक मॉडल शॉप में तड़के चोरी की घटना अंजाम दी गई। चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुस गए और नकदी समेत शराब की बोतलें व जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए। मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
दुकान के मैनेजर भूपेश दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 मार्च को करीब सुबह 3:30 बजे अज्ञात लोग दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस आए। चोरों ने गल्ले में रखे करीब 20 से 22 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। चोर नकदी के अलावा करीब 5-6 बोतल ब्लू लेवल शराब, एक लेदर बैग में रखे जरूरी कागजात और चेकबुक भी अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर वह मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। मैनेजर के अनुसार, फुटेज उनके पास सुरक्षित है, जिसमें संदिग्धों की गतिविधियां देखी जा सकती हैं।
पीडि़त की तहरीर पर कर्नलगंज थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। इसके साथ ही पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

