मुख्यमंत्री जी के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का जनपद में किया गया सजीव प्रसारण
प्रयागराज 30 मार्च (आरएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सोमवार को लखनऊ में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत 18440 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, 69804 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, मुख्य सेविकाओं को स्मार्ट फोन का वितरण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को 2 लाख से अधिक ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस का वितरण एवं रूपये 450 करोड़ से अधिक की लागत से 3170 आंगनवाड़ी केन्द्र भवनों एवं 140 बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया, जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में किया गया और जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और उपस्थित लोगो ने कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा व उनके सम्बोधन को सुना। कार्यक्रम का आयोजन हाईब्रिड मोड में किया गया।
इस अवसर पर प्रयागराज में आंगनवाड़ी केन्द्र का लोकार्पण एवं शिलान्यास व नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण हेतु जनपद में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्य एवं विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी की उपस्थिति में संगम सभागार में, विधायक कोरांव राजमणि कोल की उपस्थिति में विकास खण्ड कोरांव, विधायक बारा डॉ0 वाचस्पति की उपस्थिति में विकास खण्ड जसरा, विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद की उपस्थिति में विकास खण्ड करछना एवं ब्लाक प्रमुख उरूवा, सैदाबाद व हण्डिया की उपस्थिति में सम्बंधित विकास खण्डों में कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ।
जनपद में 669 नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र, 34 नवनिर्मित आंगनवाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण एवं कुल 79 नवस्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्रों का शिलान्यास किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी को धन्यवाद करते हुये कहा कि हमारा लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा पोषण व शिक्षा से वंचित न रहे और इसके लिए नए केन्द्रों के निर्माण और पुरानी व्यवस्थाओं को मजबूूत किया जा रहा है। ्
जनपद प्रयागराज में दिनेश सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्रीमती संजिता सिंह बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर प्रथम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

