-दि आयुष्मान फाउंडेशन की पहल पर हुआ आयोजन
अयोध्या 30 मार्च (आरएनएस)। दि आयुष्मान फाउंडेशन सामाजिक संस्था द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत एक चार दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन वृद्धाश्रम मणि पर्वत अयोध्या में बुजुर्गों के बीच हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य बुजुर्गों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना था।कार्यशाला का शुभारंभ अयोध्या जिले के प्रसिद्ध मनोरोग विशेषज्ञ डा0 आलोक मंदर्शन एवं डा0 मनीष राय ने संयुक्त रूप से किया। पहले दिन आयोजित सत्र में डा0 आलोक मंदरशन ने बुजुर्गों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और सकारात्मक ऊर्जा के साथ उन्हें उचित मार्गदर्शन एवं आवश्यक दवाएं प्रदान कीं।दूसरे सत्र में डा. मनीष राय ने शुगर, बीपी, पेट दर्द, जोड़ों के दर्द, खांसी और भूख न लगने जैसी सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। तीसरे दिन इति सोमनकर ने रचनात्मक गतिविधि के तहत बुजुर्गों को डमरू कैंडल बनाना सिखाया।जिससे उनमें नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। कार्यशाला के अंतिम दिन मनोरंजन के लिए अंताक्षरी एवं गीत-संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।इस पूरे आयोजन में वृद्धाश्रम के प्रबंधक अमरीश मिश्रा का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। उन्होंने हर स्तर पर संस्था का सहयोग किया। दि आयुष्मान फाउंडेशन की ओर से जलज मौर्या, गजेंद्र प्रताप सिंह,पंकज पांडेय, शैल कुमारी, पवन पटेल (संस्थापक), विकास वर्मा , इति सोनकर , आशीष सोनी , रुचि पांडेय सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।यह कार्यशाला बुजुर्गों के लिए न केवल स्वास्थ्य लाभकारी रही, बल्कि उनके जीवन में नई ऊर्जा और खुशी भी लेकर आई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

