नईदिल्ली,31 मार्च। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग को 8 विकेट से मात देकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया. राजस्थान ने पहले खतरानक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए सीएसके को 127 पर ही ढेर कर दिया और फिर बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी के तूफानी अर्धशतक (17 गेंद में 52 रन) की बदौलत 12.1 ओवर में ही 2 विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.
128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शानदार शुरुआत की और पहले ही विकेट के लिए वैभव और जायसावल में 75 रनों की तेज साझेदारी करके मैच को अपने पाले में कर लिया. वैभव ने 17 गेंद में 52 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे. जबकि दूसरी ओर से जायसवाल 36 गेंद में 38 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 1 छक्का लगाया. उसके बाद ध्रूव जुरेल 9 गेंद में 18 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए. लेकिन कप्तान रियान पराग ने 11 में 14 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. राजस्थान के दोनों विकेट अंशुल कंबोज को मिले.
इससे पहले गुवाहाटी के बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए राजस्थान के गेंदबाजों ने खतरनाक गेंदबाजी की और सीएसके के टॉप ऑर्डर को तहस नहस कर दिया. 51 के कुल स्कोर पर ही आधी टीम पवेलियन लौट गई. आखिर में जेमी ओवर्टन के 43 रनों का अहम पारी खेली, जिसकी वजह से चेन्नई 127 रन बनानें में सफल हो पाई. इसके अलावा कार्तिक शर्मा के 18 और सरफराज खान के 17 रनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका. संजू सैमसन (6), रुतुराज गायकवाड़ (6) और आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. राजस्थान की तरफ से जोफ्रा ऑर्चर, नंद्रे बर्गर और जडेजा ने दो-दो विकेट लिए. नंद्रे बर्गर को प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया. उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर दो बड़े विकेट (सैमसन और महात्रे) का विकेट लिया.
बारिश की वजह से टॉस में पांच मिनट की देरी हुई, लेकिन राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टॉस के समय रियान पराग ने कहा, यहां काफी बारिश हुई है, पिच पर थोड़ी नमी जरूर होगी, इसलिए हम पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. उम्मीद है कि यह सीजन हमारे लिए काफी अच्छा रहेगा. हमारा लक्ष्य चैंपियनशिप जीतना है. हमने अपनी टीम में ज्यादा से ज्यादा अनुभवी क्रिकेटरों को शामिल करने की कोशिश की है.
चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, पहले गेंदबाजी करना एक बहुत ही आसान फैसला था. फिर भी, हम सकारात्मक शुरुआत करना चाहेंगे. आपने देखा ही होगा कि पिछला साल हमारे लिए कैसा रहा था. हम एक खास रणनीति के साथ ऑक्शन में गए थे. उम्मीद है कि सब कुछ बहुत अच्छा रहेगा. हमारे विदेशी खिलाड़ी हैं – शॉर्ट, ओवरटन, नूर और मैट हेनरी हैं.
बता दें कि यह चेन्नई सुपर किंग्स का पहला ऐसा मैच होगा (277 मैचों के बाद) जिसमें एमएस धोनी और सुरेश रैना, दोनों ही नहीं खेलेंगे. पिछली बार जब धोनी ने कोई आईपीएल मैच मिस किया था, तो वह 2019 में चेपॉक में एमआई के खिलाफ था. धोनी के बिना खेले गए 5 मैचों में से सीएसके ने केवल एक मैच में ही जीत दर्ज करने में सफल हो पाई है.
हेड टू हेड रिकॉर्ड में दोनों टीमें बराबरी पर खड़ी है. अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 31 मैच खेले गए हैं, जिसमें राजस्थान ने 15 मैच जीते हैं जबकि चेन्नई ने 16 मैच में जीत हासिल की है. हालांकि पिछले 10 मैच में राजस्थान ने 8 मैच जीतकर अपना दबदबा बढ़ाया है.
आरआर बनाम सीएसके: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा.
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प: डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, तुषार देशपांडे
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद.
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प: सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजापनीत सिंह, रामकृष्ण घोष
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

