नईदिल्ली,31 मार्च। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के रोमांच के बीच हैरान बड़ी दुखद खबर आई है। आईपीएल मैचों के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ प्रसारण इंजीनियर के रूप में काम कर रहे एक ब्रिटिश नागरिक का शव मुंबई के ट्राइडेंट होटल के कमरे में संदिग्धावस्था में मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। आइए पूरा मामला जानते हैं।
पुलिस के अनुसार, मृतक इयान विलियम्स लैंगफोर्ड है। वह 24 मार्च से ट्राइडेंट होटल में थे और आईपीएल मैच कवरेज का काम देख रहे थे। 29 मार्च को मैच खत्म होने पर वह अपने कमरे में लौटे, लेकिन 30 मार्च को उन्होंने होटल रिसेप्शन के कॉल का जवाब नहीं दिया। इसके बाद होटल स्टाफ ने मास्टर चाबी से उनका कमरा खोला तो वह फर्श पर अचेत हालत में पड़े मिले। इसके बाद होटल के डॉक्टर को मौके पर बुलाया गया।
पुलिस ने बताया कि होटल डॉक्टर द्वारा इयान को मृत घोषित करने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मरीन ड्राइव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। बता दें कि 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया था।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

