रायपुर, 31 मार्च (आरएनएस)। चक्रीय चक्रवात बनने के कारण आज राजधानी सहित प्रदेश के कई अन्य भागों में हल्की बुंदाबांदी हुई। महासमुंद और जशपुर जिले में बुंदाबांदी हुई वहीं राजधानी में भी सुबह बदली छाई रही।
मौसम वैज्ञानिक से मिली जानकारी के अनुसार एक पश्चिम विक्षोभ, ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तर ईरान और उससे लगे कैस्पियन सागर के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 9.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके साथ एक द्रोणिका, निम्न से ऊपरी क्षोभमंडल पर 65 डिग्री पूर्व और 20 डिग्री उत्तर में 3.1 कम ऊंचाई पर स्थित है।
मौसम वैज्ञानिक से मिली जानकारी के अनुसार एक प्रेरित ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पंजाब और उसे लगे हरियाणा के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से अंदरुनी उड़ीसा तक मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर पूर्व बिहार से मणिपुर तक उत्तर बांग्लादेश, मेघालय और दक्षिण पूर्व असम होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका/हवा का अनियमित गति पश्चिमी विदर्भ से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक अन्य द्रोणिका बिहार से गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल दिनांक 31 मार्च को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में 1-2 स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने तथा ओला दृष्टि होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट होने के साथ कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
आर शर्मा
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

