रुड़की,31 मार्च (आरएनएस)। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने सट्टा पर्ची और नकदी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार की शाम पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने शक होने पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से सट्टा पर्ची और दो हजार रुपये बरामद किए। उन्होंने बताया कि मुस्तकीम निवासी रामपुर, रुड़की का चालान कर दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

